बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, 73% ग्रामीण – शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

पटना

बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बड़ी जानकारी साझा की।

श्री तिवारी ने कहा कि बिहार विद्या साथी ऐप से शुरुआत के एक माह के भीतर ही 3 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं, जिनमें लगभग 73 प्रतिशत विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। यह आंकड़ा उत्साहवर्धक है।

बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, BSEB अध्यक्ष श्री एस. त्यागराजन समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की बड़ी बातें:

1. अपार आईडी को फेस आईडी से जोड़ा जाएगा – परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अपार आईडी को फेस आईडी से जोड़ने की तैयारी।

2. पुराने ट्रेड हटेंगे, नए आएंगे – व्यावसायिक शिक्षा में अनुपयोगी पाठ्यक्रम हटेंगे। एनिमेशन डिजाइनिंग, AI, मोबाइल रिपेयरिंग, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे रोजगारपरक कोर्स शामिल होंगे।

3. सिमुलतला में प्रवेश होगा आसान – मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मैट्रिक-इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को समिति की ओर से पत्र मिलेगा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सुगम होगी।

4. ड्रॉपआउट रोकने पर जोर – 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को 12वीं तक या कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति और प्रोत्साहन राशि पर चर्चा।

5. रिजल्ट समय पर – CBT आधारित परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर जारी करने और डिजिटल शिक्षा को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर।

शिक्षा मंत्री ने ITI और औद्योगिक प्रशिक्षण को बेहतर करियर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करने की बात कही।

STAR INDIA NOW NEWS
सच की आवाज़, सबसे पहले

Related Posts

रघुनाथ पांडेय : साइकिल वाला नगर पिता, जिसने मुजफ्फरपुर की तकदीर लिख दी

संतोष राज पाण्डेय कुछ लोग शहर में रहते हैं, और कुछ लोग शहर को अपने अंदर बसा लेते हैं। स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय दूसरी मिट्टी के बने थे। मुजफ्फरपुर उन्हें आज…

संघर्ष से शिक्षा मंत्री तक : मिथिलेश कुमार तिवारी की संगठन-पथ की यात्रा

एक कार्यकर्ता की चार दशकों की तपस्या की कहानी संतोष राज पाण्डेय बिहार की राजनीति में विरासतें अक्सर सुर्खियाँ बनती हैं, पर कुछ यात्राएँ विरासत से नहीं, श्रम से लिखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *