महिला प्रोफेसर का अपने छात्र पर दिल आया,शादी रचा डाली

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक विश्वविद्यालय की प्रोफेसर फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ क्लासरुम में शादी करती दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन जांच कर प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है। वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MAKAUT) के एक कक्षा का है। जहां महिला प्रोफेसर द्वारा छात्र के साथ विवाह संबंधी रस्में निभाई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला?

नादिया जिले के हरिंगहाटा स्थित विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग का यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रोफेसर को दुल्हन की तरह सजे हुए एक छात्र के साथ ‘सिंदूर दान’ और ‘माला बदल’ जैसी हिंदू बंगाली विवाह रस्में निभाते देखा जा सकता है।

प्रोफेसर का बचाव

विवाद के बाद प्रोफेसर ने सफाई देते हुए इसे ‘साइको-ड्रामा’ बताया, जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो केवल विभागीय उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसे गलत मंशा से लीक किया गया।

जांच कमेटी गठित

मामले के बढ़ते विवाद को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। एमएकेएयूटी के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि प्रोफेसर ने स्पष्ट किया है कि यह अध्ययन प्रक्रिया का हिस्सा था और वीडियो बाहरी प्रसार के लिए नहीं था।

प्रोफेसर की प्रतिक्रिया

एक मीडिया चैनल से बातचीत में  प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि वीडियो को उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर लीक किया गया। उन्होंने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। फिलहाल, जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Related Posts

बिहार के रग-रग में बंगाल क्यों बसता है?

संतोष राज पाण्डेय बिहार और बंगाल का संबंध आज का नहीं है। यह संबंध रेल की पटरियां बिछने से पहले का है, गंगा पर स्टीमर की सीटी गूंजने से पहले…

मंगल पांडेय का दावा : विकास की रफ्तार, सुशासन का संकल्प- NDA सरकार का विकसित बिहार”

पटना ब्यूरो भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि NDA सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण को गति देते हुए बिहार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *