महा-एकीकरण के बाद भारत एक्सप्रेस मीडिया हाउस देश का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा : उपेंद्र राय

संतोष राज पाण्डेय

 भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित मेगा कॉन्क्लेव (‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’) में नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मीडिया जगत के लिए कई ऐतिहासिक और बड़े ऐलान किए हैं.

बदलते दर्शकों की पसंद और बाजार की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने घोषणा की है कि भारत एक्सप्रेस जल्द ही युवाओं (Gen-Z) और बिजनेस सेक्टर के लिए दो विशेष डेडिकेटेड चैनल लॉन्च करेगा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ के शानदार पुनरुद्धार की भी घोषणा की गई.

जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम, आचार्य मनीष और आचार्य लोकेश मुनि की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने ये बड़ी बातें साझा कीं है.

‘जेन-जी’ (Gen Z) और ‘भारत एक्सप्रेस बाजार’ का होगा आगाज

देश की युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी ‘जेन-जी’ (Gen Z) श्रेणी में आती है. युवाओं की इस बड़ी तादाद के लिए एक पूरी तरह से डेडिकेटेड चैनल लाया जाएगा, जो उनकी आवाज और उनके सरोकारों को मंच देगा. इसके साथ ही, अर्थव्यवस्था और व्यापार जगत की नब्ज पकड़ने के लिए अगले 3 महीनों के भीतर एक नया बिजनेस चैनल ‘भारत एक्सप्रेस बाजार’ भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

सहारा’ का नया सफर

मंच से संबोधित करते हुए उपेंद्र राय ने ‘सहारा न्यूज़ नेटवर्क’ के साथ अपने 23 साल के लंबे जुड़ाव को याद किया. उन्होंने सहारा श्री को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए ऐलान किया कि कानूनी बाध्यताओं और सहारा प्रबंधन की सहमति के साथ वे इस पूरे नेटवर्क को फिर से जीवित करेंगे. इस महा-एकीकरण के बाद यह मीडिया हाउस देश का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा. सहारा के 8 और भारत एक्सप्रेस के चैनलों को मिलाकर कुल 13 न्यूज़ चैनलों के लाइसेंस इस समूह के पास होंगे.

AI और मोबाइल जर्नलिज्म से आएगी न्यूज क्रांति

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया की ताकत का जिक्र करते हुए उपेंद्र राय ने बताया कि पिछले तीन सालों में तकनीक ने दुनिया को बदलकर रख दिया है. इसी के मद्देनजर नेटवर्क एक नया ‘न्यूज ग्रिड’ तैयार कर रहा है. इसके जरिए देश-दुनिया के किसी भी कोने में बैठा आम नागरिक अपने मोबाइल से खबर रिकॉर्ड करके सीधे उनके नेटवर्क पर अपलोड कर सकेगा, जिसे एक विशेष टीम फिल्टर कर प्रसारित करेगी. यह न्यूज़ की दुनिया में एक बड़ी क्रांति साबित होगी.

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *